विधायक के प्रयास से टोंगरी टोली में लगा ट्रांसफॉर्मर

Updated:
विज्ञापन

विधायक सुदीप गुड़िया के प्रयास से कमड़ा पंचायत अंतर्गत डिगरी टोंगरी टोली में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया.

विज्ञापन

तोरपा. विधायक सुदीप गुड़िया के प्रयास से कमड़ा पंचायत अंतर्गत डिगरी टोंगरी टोली में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. मंगलवार को इसका उद्घाटन विधायक सुदीप गुड़िया ने किया. इसके पूर्व फादर जेम्स एवं फादर विलफ्रेड बागे ने प्रेयर किया. इस अवसर पर विधायक ने लोगों की समस्या सुनी तथा उसके समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है. प्रयास है कि आने वाले दिनों में तोरपा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में बिजली पहुंचे. मौके पर जिप सदस्य सुशांति कोनगाडी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, सचिव जेम्स आईंद, सुशील कोनगाडी, मुखिया दीप्ति गुड़िया, शिशिर तोपनो, विमला डोडराय, विश गुड़िया, संतोष भगत आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola