निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करें : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन

वरीय पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

खूंटी. नगर पंचायत चुनाव के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-उपायुक्त आर रॉनिटा ने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त आर रॉनिटा ने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देश का शत प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया. निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों को अच्छे से प्रशिक्षण देने के लिए कहा. उन्होंने मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था, मतपेटिका से मतदान, समेत अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया. उपायुक्त ने मतदान कर्मियों का रेंडमाइजेशन, मतदान और मतगणना प्रक्रिया के रूप जुड़े प्रशिक्षण, पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था, जिससे मतदान कर्मी एवं पुलिस बल समय पर मतदान केंद्र पर पहुंचे एवं मतदान सम्पन्न कराने के पश्चात ससमय रिसिविंग सेंटर तक वापस आये, मतदान कर्मियों का डिस्पैच, मतदान के लिए जरूरी सामग्री समेत अन्य पर दिशा-निर्देश दिया. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी आलोक कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola