उपायुक्त ने 15वें वित्त व स्वास्थ्य की योजनाओं की समीक्षा की

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की.

विज्ञापन

खूंटी. समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और 15वीं वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में उपायुक्त ने योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आधारभूत संरचना का सशक्त होना आवश्यक है. जिससे ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों और सभी एमओआइसी को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की समस्या, संसाधन की आवश्यकता को अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भवनों के निर्माण पूर्ण होने के पश्चात ससमय हैंडओवर लें और उनका शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करें. सभी कार्य को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें. मौके पर उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, सभी अंचल अधिकारी, सभी एमओआइसी सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola