ePaper

15 लाख का इनामी पीएलएफआई सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर, दिनेश गोप के बाद बना था सुप्रीमो

Updated at : 06 Aug 2025 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
PLFI Supremo Killed in Encounter

पीएलएफआई सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा हुआ पुलिस की गोलियों का शिकार.

PLFI Supremo Killed in Encounter: गुमला पुलिस ने 15 लाख रुपए के इनामी पीएलएफआई के स्वयंभू सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा को मुठभेड़ में मार गिराया है. गुप्त सूचना के आधार पर गुमला के एसपी ने एक विशेष टीम का गठन करते हुए यह कार्रवाई की. जंगल में पुलिस ने उग्रवादियों की घेराबंदी शुरू की, तो केरकट्टा और उसके दस्ते के सदस्यों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में वह पुलिस की गोलियों का शिकार हो गया.

विज्ञापन

PLFI Supremo Killed in Encounter| गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के सुप्रीमो मार्टिन केरकेट्टा को मुठभेड़ में मार गिराया है. हालांकि, आधा दर्जन उग्रवादी भागने में सफल रहे. 2 अन्य उग्रवादियों को भी गोली लगने की सूचना है. मारे गये मार्टिन पर झारखंड पुलिस ने 15 लाख रुपए का इनाम रखा था. सभी उग्रवादी गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पारही जंगल के समीप जुटे थे. मुठभेड़ पारही जंगल के चंगाबाड़ी में मंगलवार की रात को हुई.

पारही जंगल में पुलिस ने की उग्रवादियों की घेराबंदी

इसकी सूचना गुमला पुलिस को मिल गयी. तुरंत एक टीम का गठन किया गया. इसका नेतृत्व गुमला एसपी हरीश बिन जमां और बसिया एसडीपीओ मोहम्मद नजीर अख्तर कर रहे थे. इस अभियान में उग्रवादियों से मुठभेड़ के लिए एक विशेष टीम भी थी. पुलिस टीम पारही जंगल में घुसी और उग्रवादियों की घेराबंदी शुरू कर दी. पारही जंगल में कैंप बनाकर रह रहे उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी.

PLFI Supremo Killed: एक घंटे तक चली मुठभेड़

इसके बाद गुमला पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और एक घंटे तक चली मुठभेड़ में पुलिस ने मार्टिन केरकेट्टा को मार गिराया. अन्य उग्रवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. पुलिस अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है, क्योंकि एक दर्जन से अधिक उग्रवादी मार्टिन के साथ थे और मुठभेड़ के बाद सभी इधर-उधर भागे हैं. पुलिस उग्रवादियों की घेराबंदी करने में लगी हुई है.

पीएलएफआई से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिनेश गोप के बाद बन गया था स्वयंभू पीलएफआई सुप्रीमो

दिनेश गोप के पकड़े जाने के बाद मार्टिन केरकेट्टा स्वयंभू पीएलएफआई का सुप्रीमो बन बैठा था. एक साल पहले खूंटी और गुमला के सीमावर्ती जंगल में पीएलएफआई की एक बड़ी बैठक हुई थी. इसमें झारखंड, बिहार, ओडिशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अलग-अलग कमेटी का गठन किया गया था. इसमें सर्वसम्मति से मार्टिन केरकेट्टा को सुप्रीमो चुना गया था. इसके बाद खुद मार्टिन ने व्हाट्सऐप के माध्यम से कमेटी विस्तार संबंधी प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी.

नरसंहार सहित कई घटनाओं को दिया था अंजाम

मार्टिन केरकेट्टा संगठन में रहते हुए कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. इसमें कामडारा इलाके में नरसंहार की भी घटना भी शामिल है. वह कई बार पुलिस के साथ मुठभेड़ में बच निकला था. कामडारा में 3 साल पहले जब जोनल कमांडर गुज्जू गोप मारा गया था, तब मार्टिन बच निकला था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एसपी ने योगदान देते ही केरकेट्टा के पीछे लगा दिया था खुफिया तंत्र

उधर, एसपी हरीश बिन जमां ने जैसे ही गुमला में योगदान दिया, उन्होंने मार्टिन केरकेट्टा के दस्ते के बारे में पता करने के लिए खुफिया तंत्र को लगा दिया. इसलिए मंगलवार की रात जैसे ही एसपी को सूचना मिली. तुरंत पुलिस की टीम का गठन कर मार्टिन को मुठभेड़ में मार गिराया.

टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने दर्ज किया है केस

कामडारा थाना के रेड़वा गांव निवासी मार्टिन केरकेट्टा और दिनेश गोप बचपन से एक साथ लापुंग के महुगांव स्थित स्कूल में पढ़ाई करते थे. बाद में दोनों ने एक साथ संगठन का विस्तार किया. मार्टिन कई घटनाओं में दिनेश गोप के साथ शामिल रहा. सरकार ने उस पर 15 लाख रुपए का इनाम रखा था. टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने पीएलएफआई के कुख्यात मार्टिन केरकेट्टा पर केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़ें

शिबू सोरेन की बहन की भावुक श्रद्धांजलि- पुलिस से बचने के लिए किसान, साधु के वेश में रहते थे भैया

पंचतत्व में विलीन हुए गुरुजी, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि, अंतिम जोहार कहने उमड़ पड़ा जनसैलाब

Shibu Soren Old Photos: इसी कमरे में बैठकर जनता दरबार लगाया करते थे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, देखें तस्वीरें

Bharat Ratna: ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दें भारत रत्न’ हेमंत सोरेन के मंत्री ने केंद्र सरकार से की ये मांग

हल्दी, सगुन के पैसे के साथ दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा, जानें आदिवासी विदाई की परंपरा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola