हल्दी, सगुन के पैसे के साथ दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अंतिम यात्रा, जानें आदिवासी विदाई की परंपरा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 05 Aug 2025 3:14 PM
Pic Credit- X Handle JMM
Shibu Soren Funeral: झारखंड के जननायक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिस खाट पर वह जीवन भर विश्राम करते थे, उसी खाट पर पारंपरिक आदिवासी रीति से उन्हें घाट तक ले जाया जाएगा.
Shibu Soren Funeral: शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा पहुंच चुका है. जहां थोड़ी देर बाद में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. जिस घाट में वे सोते और आराम करते थे उसी खाट से उन्हें घाट तक ले जाया जाएगा. इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए उनके घर में मौजूद एक ग्रामीण ने प्रभात खबर को बताया कि आदिवासी रीति रिवाज में अर्थी में ढोकर शव को ले जाने की परंपरा नहीं है. यह चीज पुरुखों द्वारा ही चलाया जा रहा है जिसे अभी तक हमलोग फॉलो करते हैं.
अंतिम संस्कार करने से पहले शिबू सोरेन को लगाया जाएगा हल्दी
प्रभात खबर से बात करते हुए उस ग्रामीण ने बताया कि अंतिम संस्कार करने से पहले मृत शरीर को हल्दी लगाया जाता है. इसके बाद सभी लोगों द्वारा कुछ पैसे उन्हें सगुन के तौर पर भेट किया जाता है. इसके बाद ही उन्हें घाट पर ले जाया जाता है. कंधे उनके बेटे द्वारा ही दिया जाता है. शिबू सोरेन के साथ उनके भतीजे भी रहेंगे. उसके बाद परिवार और गांव के अन्य सदस्य.
शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी थी झारखंड विधानसभा में भीड़
इससे पहले शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर जैसे ही रामगढ़ पहुंचा ग्रामीणों की भीड़ ने फूल बरसा कर उन्हें अंतिम विदाई दी. सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनका निधन हो गया था. मंगलवार सुबह उनके अंतिम दर्शन के लिए झारखंड विधानसभा में देश के कई बड़े नेताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे.
Also Read: Dishom Guru Meaning: दिशोम गुरु का क्या होता है मतलब? भावुक संदेश में सीएम हेमंत ने बताया अर्थ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










