रामनवमी को सफल बनाने की बनायी गयी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

रामनवमी को सफल बनाने की बनायी गयी रणनीति

विज्ञापन

रामगढ़. रामनवमी पूजा महासमिति की बैठक किला मंदिर की प्रांगण में मंगलवार को हुई. अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली ने की. बैठक में 26 मार्च को रामनवमी पूजा को धूमधाम से मनाने की रणनीति बनायी गयी. 19 फरवरी को किला मंदिर में बैठक करने का निर्णय लिया गया. इस बैठक में महासमिति के अध्यक्ष का चयन किया जायेगा. महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली ने कहा कि पिछले वर्ष रामनवमी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई थी. महासमिति व समाज के सदस्यों ने कहा कि इस बार भी इसे और अधिक व्यापक बनाया जायेगा. महासमिति के संरक्षक राजेश ठाकुर ने भी अपने विचार रखे. संचालन महासमिति के महासचिव विशाल जायसवाल ने किया. बैठक में तुलेश्वर पासवान, अयोध्या वर्मा, आशीष गुप्ता, सौरभ जायसवाल, गौतम महतो, संदीप शर्मा, धीरज साहू, सोनी कुमारी, सरस्वती कुमारी, शिवानी कुमारी, संजय कुमार, विशाल विश्वकर्मा, श्रवण ठाकुर उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola