योजनाओं को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

योजनाओं को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण

विज्ञापन

मांडू. स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान की शुरुआत 10 फरवरी से की गयी है. कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांडू से 24 स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रशिक्षकों को नामित किया गया है. प्रखंड अंतर्गत कार्यरत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ), एएनएम एवं सहिया साथियों को स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी एवं गैर-संचारी रोग नियंत्रण सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गयी. उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola