18 सितंबर को रामगढ़ में सजेगा करम महोत्सव का रंग, जानिए कहां-कहां होगा आयोजन
करमा पूजा की प्रतीकात्मक फोटो
रामगढ़ में 18 सितंबर को करम महोत्सव का आयोजन होगा. डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर झारखंड की संस्कृति को बढ़ावा देंगे.
रामगढ़. 18 सितंबर को रामगढ़ जिले में करम महोत्सव मनाया जाएगा. यह झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ा एक महान पर्व है. इसकी जानकारी जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष, देवानंद कुमार महतो, ने दी.
इन जगहों पर होगा करम महोत्सव का आयोजन
बताया कि करम महोत्सव का आयोजन इन जगहों पर होगा: गोला का संग्रामपुर, चितरपुर का केबी हाई स्कूल लारी, और दुलमी का दुलमी बाजार टांड़.
जयराम कुमार महतो होंगे मुख्य अतिथि
इस महान पर्व की शोभा बढ़ाने के लिए, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे.
महोत्सव के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाज, लोकगीत, लोकनृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जायेगा.
संथाल लोकनृत्य और नागपुरी लोकगीत की होगी प्रस्तुति
इस महोत्सव में खास तौर पर संथाल लोकनृत्य, नागपुरी लोकगीत और पारंपरिक करम पूजा की विधि का प्रदर्शन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: केदला में युवाओं को कौशल विकास व रोजगार से जोड़ने पर जोर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने दी जानकारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए