गोला में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 का मामला, कांग्रेस ने जांच की मांग की
मौके पर मौजूद लोग : Prabhat Khabar
गोला के सोसोकला में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की.
गोला(रामगढ़). गोला प्रखंड के सोसोकला में कुछ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के उद्देश्य से फॉर्म सात प्रस्तुत किये जाने का मामला सामने आया है. कांग्रेस नेताओं के अनुसार संबंधित फॉर्म सात पर अभी तक बीएलओ के हस्ताक्षर नहीं किये गये हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी गोला को पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी व विधिसम्मत जांच की मांग की है.
निष्पक्ष जांच की मांग
विधानसभा प्रभारी राजीव रंजन राजू ने कहा कि फॉर्म सात में दर्ज विवरण, आवेदन प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति की पहचान तथा जिन मतदाताओं के नाम हटाने का अनुरोध किया गया है. उनकी वास्तविक स्थिति का विधिवत सत्यापन जरूरी है. उन्होंने कहा कि यदि किसी विशेष समुदाय के मतदाताओं को लक्षित कर आवेदन दिये गये हैं, तो यह गंभीर विषय है और निर्वाचन नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई होनी चाहिए.
सत्यापन तक नाम नहीं हटाने का अनुरोध
कांग्रेस नेताओं ने इसकी जांच और सत्यापन पूरा होने तक संबंधित मतदाताओं के नाम हटाने की कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया. साथ ही संबंधित मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें अपना पक्ष रखने और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया देने की भी मांग की गयी.
नियमों के विपरीत आवेदन पर कार्रवाई की मांग
राजीव रंजन राजू ने कहा कि यदि किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता अथवा बीएलए टू के द्वारा नियमों के विपरीत सामूहिक रूप से फॉर्म सात भरवाने या किसी समुदाय विशेष को लक्षित करने की बात जांच में सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति पर आरोप लगाना उद्देश्य नहीं, बल्कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना है.
ये भी पढ़ें: चौपारण में पुलिस की छापेमारी, 790 पैकेट नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट बरामद; दुकानदार हिरासत में
बीएलओ ने हस्ताक्षर करने से किया था इनकार
गौरतलब हो कि गत दिन सोसोकला गांव की बीएलओ के पास एक राजनीतिक दल से संबंधित बीएलए टू भरा हुआ फॉर्म नंबर सात लेकर हस्ताक्षर करने के लिए पहुंची थी. लेकिन बीएलओ ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था. इसके बाद यह मामला उजागर हुआ था. इस पर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध करते हुए जांच करने की मांग की थी. जिसके आलोक में मांग पत्र सौंपा गया.
ये लोग रहे मौजूद
मौके पर संतोष कुमार, अमित कुमार महतो, लखेश्वर कुमार, गुलाम मुस्तफा, एमडी जमाल मुस्तफा, अली इमाम, हसन इमाम, मुख्तार अंसारी, सुनील राज चक्रवर्ती, तस्लीम अहमद, उल्फत अंसारी, ऐनुल होदा, अहिया अंसारी, कबीर अंसारी, आतिफ अंसारी, लाल बाबू, महताब अंसारी सहित अन्य शामिल थे.
ये भी पढ़ें: कोडरमा में किसान गोष्ठी का आयोजन, 93 किसानों ने लिया हिस्सा; 7 प्रगतिशील किसान सम्मानित
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए