कोडरमा में किसान गोष्ठी का आयोजन, 93 किसानों ने लिया हिस्सा; 7 प्रगतिशील किसान सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

किसान गोष्ठी का उदघाटन करते जीप अध्यक्ष रामधन यादव व गोष्ठी में शामिल किसान : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि विकास पर चर्चा की गई. सात प्रगतिशील किसान सम्मानित हुए.

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान (आरजेएसएस) की ओर से मंगलवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष रामधन यादव, जिप सदस्य नीतू देवी और कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक एके राय ने किया. गोष्ठी में संस्था से जुड़े 93 किसानों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं. देश की आर्थिक मजबूती में किसानों की अहम भूमिका है. ऐसे में किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज को भी आगे आने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वह पिछले 15 वर्षों से राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान को जानते हैं. संस्था ने कम समय में कई क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनायी है. ग्रामीण विकास के लिए संस्था की ओर से लगातार किये जा रहे कार्य सराहनीय हैं.

ये भी पढ़ें: पहले पेपर लीक मुद्दा उठाने वाले को भेजा जेल, अब JPSC-JSSC घोटाले में खुल रहे राज; पैसे लेकर पास कराने का खेल

गांवों के विकास में संस्था की भूमिका की सराहना

जिप सदस्य नीतू देवी ने सतगावां के कोठियार और राजाबर पंचायत में संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि संस्था गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. प्रगतिशील किसान रामचंद्र महतो ने सितंबर माह में लगायी जाने वाली फसलों के साथ मौसमी और नगदी फसलों की जानकारी किसानों को दी.

सात प्रगतिशील किसान सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान संस्था के सहयोग से कृषि कार्य के माध्यम से जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले सात प्रगतिशील किसानों वीरेंद्र यादव, बासुदेव यादव, पार्वती देवी, अर्जुन मुसहर, सीताराम राय, बलभद्र राय और चंद्रदेव राय को अंगवस्त्र और आम का पौधा देकर सम्मानित किया गया. वहीं 11 किसानों को कृषि कार्य और आय बढ़ाने के लिए कृषि उपकरण दिये गये.

किसानों ने साझा किये अनुभव

इससे पूर्व संस्था से जुड़े किसानों ने अपने अनुभव साझा किये. उन्होंने बताया कि संस्था के सहयोग से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है. संचालन संस्था के सचिव मनोज दांगी ने किया.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर जोसेफिन एक्का, मनोज कु झुन्नू, नुनेश्वर यादव, नईम उद्दीन, निर्भय कूल, सुमंत कुमार, अर्जुन मुसहर, सुरेश राय, सुजीत कुमार, राजेंद्र राम, संगीता कुमारी, संतोष यादव, जयलाल राय, पोखन राय, करण राय, योगेंद्र कुमार, नवलेश कुमार, विनोद कुमार, सलूजा कुमारी, शक्ति कुमार, भारती देवी, उपेंद्र राय समेत अन्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC : कल रांची पहुंचेगी भर्ती सुधार यात्रा, 11 को मोरहाबादी से बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक निकलेगी पदयात्रा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola