कोडरमा में कुत्ते को बचाने में पलटा ई-रिक्शा, 7 लोग घायल
सड़क हादसे में घायल लोग | Prabhat Khabar Network
कोडरमा के दूधीमाटी चौक पर कुत्ता बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा पलटने से सात लोग घायल हो गए. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित दूधीमाटी चौक के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गये. घायलों में चार लोग एक ही परिवार के पता चले हैं. जानकारी मिली है कि ई-रिक्शा में सवार होकर सात लोग बहेरवाटांड़ से झुमरीतिलैया जा रहे थे.
घायलों की पहचान
जब वे घटना स्थल पर पहुंचे तो सामने से अचानक एक कुत्ता आ गया. ई-रिक्शा चालक ने सामने आए कुत्ते को बचाने की कोशिश की. इस कोशिश में ई-रिक्शा अपना संतुलन खो बैठा और पलट गया, और इसमें सवार सात लोग घायल हो गये. घायलों में बेहरवाटांड़ निवासी 42 वर्षीय अखिलेश दास, 12 वर्षीय भोला दास (पिता- अखिलेश दास), 38 वर्षीय गुड़िया देवी (पति- अखिलेश दास), 10 वर्षीय बरखा कुमारी (पिता- अखिलेश दास) शामिल हैं.
सदर अस्पताल घायलों का इलाज जारी
अन्य तीन लोगों को भी चोटें आई हैं, जिनमें से कुछ को चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है, जिससे उनके रोज़मर्रा के काम प्रभावित हो सकते हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की तुरंत मदद की बदौलत सभी घायलों को बिना देर किए इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

सड़क हादसे में घायल लोग | Prabhat Khabar Network

सड़क हादसे में घायल लोग | Prabhat Khabar Network
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए