कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर आदित्य प्रसाद साहू को दी शुभकामनाएं

Updated at : 04 Oct 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर आदित्य प्रसाद साहू को दी शुभकामनाएं

सांसद आदित्य प्रसाद साहू से मुलाकात कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

खलारी. भाजपा खलारी मंडल के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू से मुलाकात कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदित्य प्रसाद साहू के नेतृत्व में संगठन को नयी ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा संगठनात्मक और जनसंपर्क दोनों ही स्तर पर और अधिक सशक्त होगा. कार्यकर्ताओं ने आदित्य प्रसाद साहू के कार्यकाल को पार्टी और प्रदेश के लिए ऐतिहासिक साबित होने की कामना की. वहीं सांसद ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करने का आह्वान किया. प्रतिनिधिमंडल में ग्रामीण जिला सोशल मीडिया संयोजक शिवकुमार चौधरी, ग्रामीण जिला एसटी मोर्चा महामंत्री शशि उरांव, उपेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, अमित कुमार चौधरी, कर्मवीर प्रजापति, राहुल चौधरी सहित भाजपा खलारी मंडल के अनेक कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola