Bengal Chunav : पश्चिम बंगाल चुनाव में झारखंड के इन भाजपा नेताओं का दिखेगा दम

Bengal Chunav, Jharkhand BJP Leaders, रांची : पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में झारखंड के भाजपा नेता भी दम दिखाएंगे. इसके लिए कई नेताओं को बंगाल मिशन पर लगाया जायेगा. झारखंड भाजपा द्वारा इसकी तैयारी की गयी है. पहले चरण में वैसे बीजेपी नेताओं को लगाया जायेगा, जिनकी बांग्ला भाषा पर पकड़ हो. आपको बता दें कि अगले वर्ष 2021 में बंगाल में चुनाव होने हैं.

Also Read: झारखंड के 12.93 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ, किसानों के खातों में ऐसे ट्रांसफर होगा पैसा
वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारी में जुटी है. इसमें न सिर्फ बंगाल भाजपा के नेता, बल्कि झारखंड के बीजेपी नेता भी अपना दम दिखाएंगे. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बंगाल का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने बांकुड़ा, मानबाजार और पुरुलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है. पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी खड़गपुर के आसपास के क्षेत्रों में बैठकें करेंगे.
Also Read: झारखंड में पंचायत व निकाय चुनाव को लेकर बिछ रही सियासी बिसात, राजनीतिक दलों की ऐसी है तैयारी
झारखंड भाजपा प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा बताते हैं कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं. झारखंड से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, धनबाद से लोकसभा सदस्य पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, कुणाल षाडंगी समेत अन्य कई नेता हैं, जिनकी बांग्ला भाषा पर पकड़ है. इन्हें चुनाव कार्य में लगाया जायेगा. वैसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के झारखंड दौरे के बाद पूरा खाका तैयार किया जायेगा.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए