फायरिंग से दहला बाजारटांड़ मुंडाधौड़ा गांव

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 09 Apr 2026 9:15 PM

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजारटांड़ मुंडाधौड़ा गांव में गुरुवार की अल सुबह छह बजे अज्ञात अपराधियों ने नसीम खान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी/मैक्लुस्कीगंज.

मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजारटांड़ मुंडाधौड़ा गांव में गुरुवार की अल सुबह छह बजे अज्ञात अपराधियों ने नसीम खान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. घटना के बाद अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. मिली जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये अज्ञात अपराधियों ने नसीम खान के घर के बाहर करीब चार राउंड गोली चलायी और फरार हो गये. फायरिंग के दौरान अपराधियों ने धमकी दी कि “पैसा नहीं दोगे तो इसी तरह होता रहेगा”, जिससे घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है. मामले में नसीम खान ने बताया कि वे पेशे से ड्राइवर हैं और उन्हें किसी से पूर्व में कोई झगड़ा व विवाद नहीं है. अचानक हुई इस वारदात से उनके परिवार में दहशत है. सूचना मिलते ही खलारी डीएसपी आरएन चौधरी, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है. फायरिंग के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस इलाके में लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. अपराधी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

09 खलारी03, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस.

09 खलारी 04, घटनास्थल से मिला गोली का खोखा.B

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola