ePaper

बाबूलाल मरांडी ने कसा तंज, हेमंत को लेकर कह दी ये बात

Updated at : 15 Feb 2024 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी ने कसा तंज, हेमंत को लेकर कह दी ये बात

मरांडी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सहित झारखंड के सभी लोकसभा सीट पर भाजपा जीत दर्ज करेगी. जनसभा में कई दलों के 60 से अधिक कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा.

विज्ञापन

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को चक्रधरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में झूठे वादों पर सरकार बनी है. हेमंत सोरेन व उनके सहयोगियों ने केवल राज्य को लूटा है, जिसका परिणाम है कि वे आज जेल में हैं. उन्होंने सीएम रहते हुए बालू, कोयला व सैनिकों की जमीन को बेच कर अपने नाम किया. झामुमो वाले यह भ्रम फैला रहे हैं कि हेमंत को भाजपा वालों ने जेल भेजा है, लेकिन लालू प्रसाद, शिबू सोरेन व मधु कोड़ा जब जेल गये, तो उस समय भाजपा की सरकार नहीं थी.

चंपाई सोरेन को कही ये बात

गलत करनेवालों को सजा मिलती ही है. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन खुद को हेमंत सोरेन का पार्ट-2 बता रहे हैं. मेरी सलाह है कि वे हेमंत सोरेन की तरह काम नहीं करें, नहीं तो उनके लिए भी होटवार जेल का दरवाजा खुला रहेगा. प्रश्न पत्र लीक होने पर जेएसएससी की परीक्षा रद्द हुई. कई लोग पकड़े गये. ऐसी सरकार को जनता कभी माफ नहीं करेगी. मरांडी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सहित झारखंड के सभी लोकसभा सीट पर भाजपा जीत दर्ज करेगी. जनसभा में कई दलों के 60 से अधिक कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा.

Also Read: रांची की दुकान से हथियार के बल पर छह लाख के जेवरात की लूट

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola