Cricket : बी डिवीजन क्रिकेट में क्लासिक सीसी और हरमू यूथ जीते

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Feb 2025 12:10 AM

विज्ञापन

क्लासिक सीसी ने इंस्पिरेशन सीसी को, हरमू यूथ ने साईं ए को हराया

विज्ञापन

रांची. क्लासिक सीसी और हरमू यूथ ने यहां खेले जा रहे लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट में बुधवार को अपने-अपने मैच जीत लिये. ओटीसी ग्राउंड में खेले गये दिन के पहले मैच में क्लासिक सीसी ने इंस्पिरेशन सीसी को पांच विकेट से, जबकि प्रभात तारा मैदान में खेले गये दूसरे मैच में हरमू यूथ ने साईं ए को 141 रन से हराया. पहले मैच में इंस्पिरेशन के कबीर अली (53) ने अर्धशतक जड़ा. वहीं, क्लासिक के रौनक ने 18 रन देकर दो विकेट लिये. हरमू यूथ की ओर से अंशु ने नाबाद 101 रन की शतकीय पारी खेली. अभिषेक ने भी 67 रन बनाये. राहुल ने शानदार गेंदबाजी कर 22 रन देकर चार विकेट लिये. इंस्पिरेशन सीसी : 125 रन (कबीर अली 53, मो हमजा तारिक 26, रौनक 18/5, प्रत्युष 09/2, आदित्य 33/2). क्लासिक सीसी : 5/128 रन (आर्यन कुमार सिंह 34*, अमरजीत 29, आशीष कुमार 26, मोहित 20/2). हरमू यूथ : 3/243 रन (अभिषेक 67, अंशु 101*, राहुल 40, अजीत 30/2). साईं ए : 102 रन (कार्तिक 41,राहुल 22/4, प्रियेश और सूरज 2-2 विकेट).

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola