Cricket : टाटीसिलवे बी और बड़ाईक सीए जीते
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Feb 2025 11:26 PM
टाटीसिलवे बी और बड़ाईक सीए ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिये
रांची. लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट में बुधवार को टाटीसिलवे बी और बड़ाईक सीए ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिये. प्रभात तारा ग्राउंड में टाटीसिलवे बी ने जस्टिस (ब्लू) को पांच विकेट से हराया. वहीं, ओटीसी मैदान में खेले गये दूसरे मैच में बड़ाईक सीए ने अरगोड़ा सीए को 53 रन से पराजित किया. दोनों मैचों में अभिषेक (53), नवीन (31/3), सुमित (85), रोहित (31/5), आर्यन राज (46/4), मो सरफराज अंसारी (11/5) ने शानदार प्रदर्शन किया. जस्टिस (ब्लू) : 30 ओवर में 175 रन (अभिषेक 54, विराट 32*, प्रतीक 23, नवीन 31/3, मुन्ना मंडल 27/2, सुमित 37/2, बीरू मुंडा 18/2). टाटीसिलवे बी : 24 ओवर 5/176 (सुमित 85, शंभू 35, प्रतीक 07/2). बड़ाईक सीए : 17.5 ओवर में 126 रन (तुषार गोस्वामी 38, ऋषभ पोद्दार 19, कैलाश चंद्र 18, रोहित 31/5, आर्यन राज 46/4). अरगोड़ा येलो : 21.3 ओवर में 73 रन (ध्रुव शर्मा 20, मो सरफराज अंसारी 11/5, मो अकरम 16/3).
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










