Ranchi News : पांडेय गिरोह की संपत्ति जब्त करेगा एटीएस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 12:04 AM

विज्ञापन

गिरोह के सरगना द्वारा दी गयी जानकारियों के सत्यापन के लिए बनायी गयी टीम

विज्ञापन

रांची. राज्य के चर्चित पांडेय गिरोह के खिलाफ एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड) कार्रवाई करने में जुट गया है. इस गिरोह द्वारा रंगदारी व अन्य माध्यमों से अर्जित की गयी संपत्तियों को एटीएस जब्त करेगा. पिछले दिनों पांडेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी को हजारीबाग सेंट्रल जेल से रांची लाकर दो दिनों की रिमांड पर एटीएस ने उससे गहन पूछताछ की थी. इस दौरान पांडेय गिरोह द्वारा अर्जित कई संपत्तियों की जानकारी मिली थी. इसमें झारखंड और दूसरे राज्यों में संपत्ति की बात एजेंसी को पता चली है. उन संपत्तियों के सत्यापन के लिए एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा ने अलग-अलग टीम का गठन किया है. यह टीम झारखंड व बिहार के अलावा अलग-अलग राज्यों में जाकर संपत्तियों का सत्यापन करेगी. साथ ही निबंधन व अंचल कार्यालयों के अलावा रियल स्टेट, कोयला व्यवसायियों और ठेकेदारों से भी पांडेय गिरोह के जुड़े तार को खंगालने में एजेंसी जुट गयी है. संपत्तियों का सत्यापन हो जाने के बाद एटीएस संपत्ति को जब्त करेगा. उल्लेखनीय है कि पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में भरत पांडेय और दीपक साव की हत्या के बाद पलामू पुलिस ने निशि पांडेय व उसके भाई निशांत सिंह को गिरफ्तार किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola