ePaper

GOOD NEWS : रांची में सेना भर्ती रैली कल से, 8वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका, जानिए जरूरी बातें

Updated at : 21 Aug 2025 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
Army Rally

Army Rally

Army Recruitment Rally Ranchi: रांची के खेलगांव में कल 22 अगस्त से 4 सितंबर तक सेना भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है. इस रैली में न्यूनतम 8वीं पास युवाओं को शामिल होने का मौका मिलेगा. यहां जानिए रैली से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें.

विज्ञापन

Army Recruitment Rally Ranchi: सेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले झारखंड के लाखों युवकों के लिए एक बेहद सुनहरा अवसर है. राजधानी रांची के खेलगांव में कल 22 अगस्त से 4 सितंबर तक सेना भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है. इस भर्ती रैली में विभिन्न पदों के माध्यम से युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका मिलेगा. सेना भर्ती रैली के मद्देनजर प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है.

सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आवश्यक योग्यता

सेना भर्ती रैली में न्यूनतम 8वीं पास युवाओं को शामिल होने का मौका मिलेगा. भर्ती में शामिल होने के लिए झारखंड का मूल निवासी होना आवश्यक है. इसके अलावा भर्ती रैली में शामिल होने के लिए ऑनलाइन चरित्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र आवश्यक हैं. साथ ही रैली में आने वाले युवकों को अपने साथ एंड्रॉयड फोन लाना भी आवश्यक है. प्रशासन ने रैली में शामिल होने वाले युवकों को दलालों के झांसे से सावधान रहने की अपील की है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

अभ्यर्थियों के लिए खास इंतजाम

सेना भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई तरह की खास व्यवस्था किये गये हैं. रैली के दौरान विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, रैली ग्राउंड में भर्ती स्थल की चौतरफा सुरक्षा और रैली स्थल ग्राउंड में सीजीआइ शीट बैरिकेटेड क्षेत्र होगा. रैली ग्राउंड में 1.6 किमी रन एरिया और निर्धारित विश्राम क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था होगी. यातायात प्रबंधन, मेडिकल कवर होगा. रैली स्थल पर एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम 22 अगस्त से 4 सितंबर 2025 तक रैली के सभी दिनों में सुबह 4:00 बजे से उम्मीदवारों की किसी भी चोट/बीमारी के मामले में देखभाल करने और अन्य सभी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए मौजूद रहेगा.

इसे भी पढ़ें

दुमका में दिल दहला देने वाली वारदात: वृद्ध दंपति की घर में घुसकर निर्मम हत्या

70 लाख की लागत: बकरी बाजार में बन रहा अब तक का सबसे बड़ा पूजा पंडाल, जानिए क्या होगा खास

चतरा में नक्सलियों का तांडव! दो वाहनों को किया आग के हवाले, इलाके में दहशत

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola