चतरा में नक्सलियों का तांडव! दो वाहनों को किया आग के हवाले, इलाके में दहशत

नक्सलियों द्वारा फूंके दोनों वाहन
Naxal News: चतरा जिले में कल बुधवार की रात नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. संतन गंझू नाम के व्यक्ति की तलाश में लेंबोडीह विशनपुर गांव पहुंचे नक्सलियों ने दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद से पुलिस ने इलाके में छापामारी अभियान तेज कर दिया है.
Naxal News | चतरा, मो तसलीम: लंबे समय के बाद भाकपा माओवादियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लेंबोडीह विशनपुर गांव में कल बुधवार की देर रात नक्सलियों ने दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया. जलाये गये वाहनों में एक सवारी वाहन और एक ट्रैक्टर शामिल हैं. वाहनों को आग लगाकर नक्सली मौके से फरार हो गये. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. दोनों वाहन संतन गंझू का बताया जा रहा है.
संतन गंझू की तलाश में पहुंचे थे नक्सली
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल बुधवार को भारी संख्या में हथियारबंद नक्सली संतन गंझू की तलाश में विशनपुर गांव पहुंचे थे. संतन घर पर नहीं मिला, तो नक्सलियों ने उसके घर के बाहर खड़ी दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया. साथ ही संतन गंझू के घर व एक अन्य ग्रामीण के घर को बाहर से ताला जड़ दिया. वाहनों को आग लगाकर नक्सली मौके से फरार हो गये.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
इलाके में छापामारी अभियान तेज
घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पूरे इलाके में छापामारी अभियान तेज कर दिया है. सूत्रों के अनुसार भाकपा माओवादी के टॉप कमांडर मनोहर गंझू के दस्ते ने घटना को अंजाम दिया है. मालूम हो लंबे समय के बाद भाकपा माओवादियों ने घटना को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत फैलायी है.
संतन पर पुलिस को सहयोग देने का आरोप
स्थानीय सूत्रों के अनुसार संतन गंझू पर पुलिस को सहयोग देने का आरोप है. उसने पूर्व में पुलिस को पोस्ता (अफीम) नष्ट करने के दौरान सहयोग दिया था. बताया जाता है कि अफीम की खेती को नष्ट करने में उसने पुलिस को ट्रैक्टर मुहैया कराया था. उस कार्रवाई के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत कई लोगों को जेल भेजा गया था. इसी मामले में एक युवक हाल ही में जेल से बाहर आया था और उसने नक्सलियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है.
इसे भी पढ़ें
BIT मेसरा में छात्रा से छेड़खानी और ब्लेड से हमला, कैंपस में देर रात तक हंगामा
नक्सलियों की साजिश नाकाम, पारसनाथ जंगल में विस्फोटकों का जखीरा बरामद
Bokaro News: अलकुशा मोड़ पर पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, सियालजोरी थाना प्रभारी घायल
पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप को 2023 के केस में इडी ने रिमांड लिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










