एकल अभियान की बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सुरक्षा का मिला भरोसा
फोटो. थाना प्रभारी को राखी बांधती एकल बहाने | Prabhat Khabar Network
पत्थलगड्डा में एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की. पुलिस ने सुरक्षा का वादा किया.
पत्थलगड्डा. एकल अभियान की ओर से बुधवार को थाना परिसर में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान एकल अभियान पत्थलगड्डा संच के विभिन्न एकल विद्यालयों की आचार्य बहनों ने थाना प्रभारी राकेश कुमार, एएसआइ घनश्याम कुमार सिंह और पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी.
आपके शहर में
तिलक लगाकर की सुख-समृद्धि की कामना
आचार्य बहनों ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की. राखी बंधवाते समय पुलिसकर्मियों के चेहरों पर खुशी नजर आयी. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को हर परिस्थिति में सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया.
सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं पुलिसकर्मी
एकल अभियान से जुड़ी बहनों ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात रहते हैं. रक्षाबंधन विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के रिश्ते का प्रतीक है. पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर वे गर्व महसूस कर रही हैं.
पुलिसकर्मियों ने दी शुभकामनाएं
थाना प्रभारी राकेश कुमार ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में शामिल सभी बहनों का आभार जताया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि सह अभिभावक आशीष दांगी, संच प्रमुख सुजीत कुमार, संच समिति के सदस्य और सभी आचार्य बहनें मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए