सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Feb 2025 6:55 PM
विज्ञापन
Birsa Munda
थाना क्षेत्र के केदल में सड़क निर्माण कार्य का उपमुखिया ने विरोध किया है.
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज.
थाना क्षेत्र के केदल में सड़क निर्माण कार्य का उपमुखिया ने विरोध किया है. उक्त थाना क्षेत्र केदल गांव में मायापुर पंचायत के उपमुखिया कार्तिक यादव सहित समर्थकों ने सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री व अनियमितता का आरोप लगाया है. बताया कि मायापुर के छापरटोला से जोरकाठ होते हुए केदल मैगजीन मोड़ तक आरइओ विभाग से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है. श्री यादव ने बताया कि सड़क निर्माण स्थल पर विभाग का कोई भी अभियंता या कर्मी नहीं रहते हैं. ऐसे में संवेदक कर्मी मनमानी ढंग से मानकों को ताक पर रख निर्माण करा रहे हैं. विरोध करनेवालों में कौलेश्वर गंझू, बालचंद गंझू, सुरेश गंझू, बसंत लोहरा, सुरेश गंझू, संतोष गंझू, पवन गंझू, विनोद, सुभाष अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










