सार्वजनिक चबूतरा के अतिक्रमण का आरोप

Updated at : 09 Sep 2025 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
सार्वजनिक चबूतरा के अतिक्रमण का आरोप

स्थानीय व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत एनके एरिया के महाप्रबंधक से की गयी है.

विज्ञापन

डकरा. सुभाषनगर काॅलोनी स्थित सीआइएसएफ खेल मैदान पर बने छठ चबूतरे को घेर कर एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत एनके एरिया के महाप्रबंधक से की गयी है. काॅलोनी वालों ने एक संयुक्त हस्ताक्षर कर पत्र महाप्रबंधक को दिया है. इसमें स्थानीय मुखिया ललिता देवी और पंस सदस्य अंजु देवी ने भी हस्ताक्षर किये हैं. इस संबंध में काॅलोनी वालों ने बताया कि इस चबूतरे का इस्तेमाल खेल का आयोजन एवं खास कर छठ पूजा के समय किया जाता है. यह एक सार्वजनिक चबूतरा है, लेकिन कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से पहले खेल मैदान पर अतिक्रमण कर उसे छोटा कर दिया है और अब चबूतरे को घेरा जा रहा है. लोगों ने इसकी जानकारी प्रभारी सुरक्षा अधिकारी नीतिश झा को भी दी है. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया है कि चबूतरे पर किसी को गलत तरीके से कब्जा करने नहीं दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola