बिहार में SIR के जरिये वोटों में हेरफेर की साजिश रच रही भाजपा, रांची में बोले अखिलेश यादव

शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा जाने से पहले रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव.
Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को झारखंड पहुंचे. रांची में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा पर हमकर हमला बोला. कहा कि एसआईआर के जरिये भाजपा वोटों में हेरफेर की साजिश रच रही है. वह शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड आये थे. पत्रकारों से बातचीत करने के बाद वह सड़क मार्ग से रामगढ़ के नेमरा गांव रवाना हो गये.
Table of Contents
Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचे. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने से पहले अखिलेश यादव ने रांची में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला. कहा कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिये वोटों में हेरफेर करने की साजिश की जा रही है.
SIR की जरूरत थी, तो एक साल पहले करा सकते थे
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सबसे बड़ा काम बुनियादी सवालों के जवाब न मिलने पर षड्यंत्र रचना है. जब उन्हें एहसास हुआ कि बिहार की जनता उनके खिलाफ है, तो उन्होंने एसआईआर के जरिये बड़े पैमाने पर वोटों में हेरफेर करने की साजिश रची है. उन्होंने कहा कि अगर SIR की वाकई जरूरत होती, तो इसे एक साल पहले कराया जा सकता था.
बिहार में 2025 में होना है विधानसभा का चुनाव
बिहार में इसी साल यानी 2025 में विधानसभा के चुनाव होने हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा पहले लोगों के अधिकार छीनती थी. अब वे लोग वोटों में हेराफेरी करने में जुट गये हैं. वे लोगों से वोट देने का अधिकार भी छीनना चाहते हैं. सपा प्रमुख ने इस बात पर भी हैरानी जतायी कि निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ‘वोट चोरी’ के उनके आरोप के समर्थन में हलफनामा मांगा.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
‘यूपी में 18 हजार मतदाताओं के नाम हटा दिये गये’
समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा, ‘लगभग 2 साल पहले, समाजवादी पार्टी ने बताया था कि वर्ष 2019 (लोकसभा चुनाव) में 18,000 मतदाताओं के नाम हटा दिये गये थे. वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हुए, तो उन मतदाताओं के नाम हटाये गये. हमने एक हलफनामे के साथ सबूत दिये और शिकायत दर्ज करायी, लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी.’
इसे भी पढ़ें : IMD Alert: सावधान! झारखंड के इन 2 जिलों में बदलने वाला है मौसम, जारी हुआ येलो अलर्ट
Akhilesh Yadav News: शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा गये
पत्रकारों से बातचीत करने के बाद अखिलेश यादव झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सह-संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने सड़क मार्ग से नेमरा गांव गये. उन्होंने कहा, ‘शिबू सोरेन जल, जंगल, जमीन से गहराई से जुड़े नेता थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन आदिवासियों, पीड़ितों और वंचित समुदायों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया.’
‘शिबू सोरेन की विरासत को आगे बढ़ायेंगे हेमंत सोरेन’
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा कि वह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे. सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘हेमंत सोरेन जी को न केवल शिबू सोरेन की विचारधारा, बल्कि उनके लंबे और संघर्षपूर्ण जीवन का अनुभव भी विरासत में मिला है. मुझे उम्मीद है कि हेमंत सोरेन उनकी विरासत को आगे बढ़ायेंगे और इस राज्य के नागरिकों को समृद्ध बनाने के लिए काम करेंगे.’
इसे भी पढ़ें
पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प, दर्जनों घायल, बड़कागांव पुलिस छावनी में तब्दील
Ranchi Murder Case: हिंदपीढ़ी मर्डर केस में पूर्व पार्षद असलम गिरफ्तार
रांची में इस दिन बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, रांची नगर निगम ने जारी किया आदेश
Viral Video: चीता और भेड़िये को ले उड़ा बाज, वीडियो खुले मैदान में जाना भूल जायेंगे
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




