रांची में इस दिन बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें, रांची नगर निगम ने जारी किया आदेश

Updated:
विज्ञापन

15 अगस्त को रांची में नहीं होगी मीट, मछली और मुर्गे की बिक्री.

Meat Fish Chicken Shops Closed: रांची नगर निगम के उप-प्रशासक ने एक आदेश जारी कर कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को मछली, मुर्गा या मीट की बिक्री नहीं होगी. इस दिन अगर कोई मुर्गा, मछली या मीट की बिक्री करते पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. यह आदेश सिर्फ 15 अगस्त 2025 के लिए जारी किया गया है.

विज्ञापन

Meat Fish Chicken Shops Closed: रांची नगर निगम (RMC) ने आदेश जारी कर दिया है. 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को झारखंड की राजधानी रांची में मांस और मछली की दुकानें बंद रहेंगी. चिकन दुकान भी बंद रहेंगे. स्वतंत्रता दिवस के दिन मछली, मटन और चिकन की खरीद-बिक्री पर पूर्णत: रोक रहेगी. रांची नगर निगम ने बुधवार 12 अगस्त 2025 को यह आदेश जारी किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मां, मछली, मुर्गा की दुकानें 15 अगस्त को रहेंगी बंद

रांची नगर निगम कार्यालय से पत्रांक संख्या 744 से एक आवश्यक सूचना जारी की गयी है. इसमें लिखा गया है कि दिनांक 15.08.2025 को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर रांची नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाले सभी वधशाला एवं मांस, मछली, मुर्गा की दुकानें पूरी तरह बंद रहेगी. खरीद-बिक्री भी बंद रहेगी.

रांची नगर निगम का आदेश.

नगर निगम ने जारी किया ये आदेश

रांची नगर निगम के उप-प्रशासक की ओर से जारी इस सूचना में यह भी कहा गया है कि 15 अगस्त 2025 को जो भी मांस, मछली, मुर्गे की बिक्री करते पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्वतंत्रता दिवस की गरिमा बनाये रखने के लिए लिया फैसला

रांची नगर निगम ने कहा है कि निगम का यह फैसला स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और पवित्रता को बनाये रखने के लिए लिया गया है. नगर निगम ने सभी व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे उसके निर्देशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया, 48 घंटे तक रहेगा असर, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

IMD Alert: सावधान! झारखंड के इन 2 जिलों में बदलने वाला है मौसम, जारी हुआ येलो अलर्ट

Viral Video: चीता और भेड़िये को ले उड़ा बाज, वीडियो देख खुले मैदान में जाना भूल जायेंगे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola