बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया, 48 घंटे तक रहेगा असर, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

13 अगस्त को झारखंड में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ वर्षा की चेतावनी.
Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर एरिया का झारखंड में दिखेगा असर. कई जिलों में गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ होगी वर्षा. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है. मौसम व िभाग ने इसकी चेतावनी जारी की है. झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम, आज ही जान लें.
Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया यानी निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. 13 अगस्त 2025 को पश्चिमोत्तर बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिमी-मध्य भागों में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो अगले 48 घंटे में प्रचंड रूप धारण कर लेगा. इसका असर झारखंड के मौसम पर भी दिखेगा. आई, जानते हैं कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है.
भटिंडा से अरुणाचल की ओर बढ़ रहा मानसून ट्रफ
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि समुद्र तल पर बना मानसून ट्रफ भटिंडा, पटियाला, देहरादून और उसके बाद अरुणाचल की ओर बढ़ रहा है. वहीं, एक ट्रफ दक्षिण बिहार से उत्तर ओडशा की ओर चल रहा है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर है.
गरज-चमक के साथ वर्षा-वज्रपात की संभावना
बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके असर से 13 अगस्त को लो प्रेशर एरिया बनेगा, जो अगले 48 घंटे में और घनीभूत हो जायेगा. इसके असर से झारखंड के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ वर्षा एवं वज्रपात होने की संभावना है.
झारखंड के मौसम की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Kal Ka Mausam: झारखंड में कमजोर रहा मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून कमजोर रहा. इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. धनबाद के पूर्वी टुंडी में सबसे अधिक 102 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी.
सरायकेला और गोड्डा का उच्चतम तापमान सबसे अधिक
इस दौरान झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला और गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में रहा. सरायकेला और गोड्डा का उच्चतम तापमान 35.4 डिग्री, तो लातेहार का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.
इसे भी पढ़ें
Viral Video: चीता और भेड़िये को ले उड़ा बाज, वीडियो खुले मैदान में जाना भूल जायेंगे
IMD Alert: सावधान! झारखंड के इन 2 जिलों में बदलने वाला है मौसम, जारी हुआ येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




