झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रांची में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

बारिश का मौसम (AI generated Image)

झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य के कई हिस्सों में 28 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. राजधानी रांची के लिए 27 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य के अलग अलग हिस्सों में 28 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. 27 अगस्त को रांची में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, रांची में इस दौरान छिटपुट बारिश लगातार होती रहेगी. मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक रांची में बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड में अब भी 11 प्रतिशत कम बारिश

झारखंड में अब भी सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है. एक जून से 24 अगस्त तक झारखंड में सामान्य बारिश 744.5 मिमी है, जबकि अब तक 661.1 मिमी बारिश हुई है. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम में 46 प्रतिशत, रांची में चार प्रतिशत, सिमडेगा में सात प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां में आठ प्रतिशत और खूंटी में पांच प्रतिशत सामान्य से अधिक बारिश हुई है.

ये भी पढ़ें: बिहार की सिपाही भर्ती में जो गया था जेल, उसे CGL परीक्षा की मिली जिम्मेवारी

रांची में 14 मिमी व सिमडेगा में 30 मिमी बारिश हुई 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को रांची में 14 मिमी बारिश हुई. जबकि सिमडेगा में सबसे अधिक 30 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा मेदिनीनगर में 15 मिमी, खूंटी में आठ मिमी, सरायकेला में 18 मिमी, लोहरदगा में छह मिमी, बोकारो में तीन मिमी और चाईबासा में नौ मिमी बारिश हुई. बारिश से रांची सहित लगभग सभी जिलों के तापमान में गिरावट आयी है. रांची में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है.

ये भी पढ़ें: Sugar Price: केंद्र ने 10 लाख टन चीनी आयात की, झारखंड में कब सस्ती होगी चीनी? जानें बाजार पर क्या पड़ेगा असर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola