Ranchi News : आजसू के संजय रंजन ने थामा राजद का दामन
कहा, पार्टी की नीति-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे
रांची. पूर्व आइपीएस व आजसू के महासचिव सह प्रवक्ता संजय रंजन सिंह ने मंगलवार को पटना में राजद की सदस्यता ग्रहण की. श्री सिंह को राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव व बिहार के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने सदस्यता दिलायी. भोला प्रसाद यादव ने कहा कि इनके आने से पार्टी और संगठन भी मजबूत होगा. वहीं संजय रंजन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की नीति-सिद्धांतों से प्रभावित होकर राजद की सदस्यता ग्रहण की है. पार्टी की नीति-सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे. पार्टी का जो भी दिशानिर्देश होगा, उसका पालन करेंगे.
श्रवण कुमार बने दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य
रांची. संचार मंत्रालय ने झारखंड जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार को दूरसंचार सलाहकार समिति (पटना प्रमंडल) का सदस्य बनाया है. सदस्य बनने पर श्रवण कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो के प्रति आभार प्रकट किया है.आंबेडकर सम्मान रैली में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
रांची. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मंगलवार को इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत डॉ आंबेडकर सम्मान रैली में शामिल हुए. इसके बाद संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली मध्य प्रदेश के महू में अवस्थित भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. प्रदेश अध्यक्ष के साथ मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष रविंद्र सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










