आजसू कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी एवं रांची सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की जीत पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की देर शाम सिल्ली में विजय जुलूस निकाला.
सिल्ली. गिरिडीह लोकसभा सीट से आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी एवं रांची सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की जीत पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की देर शाम सिल्ली में विजय जुलूस निकाला. इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिल्ली नगर का भ्रमण किया और पटाखे फोड़ खुशियां जतायी. एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी. विजय जुलूस में सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ, राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, सुशील महतो, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, भरत देव साय, मनोज साव, विकास महतो, मनोज सिंह, गौतम रविदास, रतन कोइरी, मनोज सिंह, मानिक रविवार, लालू महतो, विपुल राय समेत भाजपा-आजसू के कार्यकर्ता शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




