Ranchi News : संगठन की पहुंच ग्रामीण क्षेत्र तक मजबूत कर रही आजसू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Feb 2025 10:22 PM

विज्ञापन

Ranchi News:विधानसभा चुनाव के बाद अब आजसू पार्टी संगठन में नयी ऊर्जा का संचार करने की तैयारी में जुट गयी है.

विज्ञापन

रांची. विधानसभा चुनाव के बाद अब आजसू पार्टी संगठन में नयी ऊर्जा का संचार करने की तैयारी में जुट गयी है. साथ ही पार्टी की मजबूत पकड़ गांवों तक पहुंचाने में लग गयी है. युवाओं को संगठन से जोड़ने के संकल्प के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है. इसे लेकर फिलहाल पार्टी की ओर से प्रमंडलवार बैठकों का दौर शुरू किया गया है. सबसे पहले दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक मैक्लुस्कीगंज से शुरू की गयी. इसके बाद कोल्हान प्रमंडल की बैठक चांडिल के दलमा हिल टॉप में हुई. अब आगामी बैठकों का आयोजन खूंटी और मधुवन में करने की योजना है. फिर संताल व पलामू पर फोकस किया जायेगा.

सुदेश खुद संभाल रहे कमान

इन बैठकों के माध्यम से प्रमंडल के अधीन पड़नेवाले जिलों के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करने के साथ ही उन्हें कई टास्क दिये जा रहे हैं. उन्हें प्रमंडल से लेकर प्रखंड तक में काम करने की जिम्मेवारी दी जा रही है. खुद पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो इसकी कमान संभाल रहे हैं. कई तरह के एजेंडा को लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है.

नगर निकाय चुनाव को लेकर भी बन रही रणनीति

बैठकों में मुख्य रूप से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति तैयार की जा रही है. पार्टी के कार्यकर्ताओं की भागीदारी हर प्रखंड व गांव में हो, इस पर काम हो रहा है. नगर निकाय चुनाव को लेकर आगे की रणनीति भी बन रही है. इस पर गहन चर्चा हो रही है. संगठन से युवाओं को जोड़ने के लिए युवा संवाद सहित कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार हो रही है. युवाओं को पार्टी में दायित्व देने पर भी चर्चा हो रही है. यह प्रयास है कि युवाओं की पार्टी में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो. महिला मोर्चा को और मजबूत करने के लिए पार्टी जुट गयी है. पार्टी का विशेष ध्यान डिजिटल प्रचार पर भी है. ऐसे में सोशल मीडिया टीम के विस्तार और प्रशिक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola