Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज और कल बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आकाश में छाए रहेंगे बादल

आसमान में छाए रहेंगे बादल
Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज और कल मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखेगा. आसमान में नौ और 10 मार्च को बादल छाए रहेंगे.
Aaj Ka Mausam: रांची-झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी. आज और कल मौसम का मिजाज बदला-बदला सा दिखेगा. नौ और 10 मार्च को झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा), मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) और उत्तर पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज) भाग में आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा.
सर्वाधिक सरायकेला और सबसे कम खूंटी का तापमान
झारखंड में शनिवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम तापमान खूंटी का रिकॉर्ड किया गया. तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:Magadha Empire : अजातशत्रु के शासनकाल में महात्मा बुद्ध ने त्यागा था देह, राजगृह में बना है स्तूप
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
रांची का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस और पिछले 24 घंटे में 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि 24 घंटे में 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Women’s Day 2025 : हटिया रेलवे स्टेशन में पॉइंट्समैन के पद पर गर्व के साथ काम कर रही हैं मनीषा
रांची की ताजा खबरें यहां पढ़ें
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर–अधिकतम–न्यूनतम
रांची–30.1–13.2
जमशेदपुर–34.1–14.2
मेदिनीनगर–34.9–12.3
बोकारो–35.1–12.2
चाइबासा–35.8–11.6
खूंटी–30.9–09.5
गढ़वा–31.4–10.4
गोड्डा–29.9–15.0
झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:कहां छुपा है भारत की समृद्धि का राज? जानना है तो पढ़ें और देखें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










