ranchi news : राजधानी में छठ घाटों पर चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Oct 2025 1:12 AM

विज्ञापन

छठ महापर्व को देखते हुए रांची नगर निगम राजधानी के सभी जलाशयों की साफ-सफाई करवा रहा है. सभी 74 चिह्नित छठ घाटों और उनके संपर्क मार्गों पर विशेष सफाई की जा रही है.

विज्ञापन

रांची. छठ महापर्व को देखते हुए रांची नगर निगम राजधानी के सभी जलाशयों की साफ-सफाई करवा रहा है. सभी 74 चिह्नित छठ घाटों और उनके संपर्क मार्गों पर विशेष सफाई की जा रही है. रविवार को वार्ड नंबर-7 स्थित जुमार नदी घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया. जेसीबी की मदद से पूरे मार्ग की गंदगी और मिट्टी हटाकर समतलीकरण किया गया. चडरी तालाब, जेल तालाब, कांके डैम, अरगोड़ा, बांधगाढ़ी पुंदाग, करमटोली, दिव्ययान, टेतर टोली, बटन, जगन्नाथपुर, मधुकम समेत अन्य सभी तालाबों में सफाई कार्य लगातार जारी है. इसके अलावा आज मुख्य रूप से बड़ा तालाब, सरोवर नगर कांके डैम, मधुकम तालाब, अरगोड़ा तालाब में जल शुद्धिकरण के उद्देश्य से वृहद स्तर पर फिटकरी डाली गयी. प्रशासक के निर्देशानुसार इस वर्ष निगम की टीमें तालाबों के चारों ओर खुला स्थान बढ़ाने पर विशेष ध्यान देर रही हैं. पूरे तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में ग्रास कटिंग और भूमि समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन एवं पूजा-अर्चना के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जा सके. छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से लगातार संवाद स्थापित किया गया है. किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए निगम के टोल-फ्री नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola