जतरा में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक
Published by :CHANDRASHEKHAR UPADHEY
Published at :10 May 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन

टेंडर बगीचा में शुक्रवार को 12 व 21 पड़हा जतरा महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें दर्जन भर खोड़हा के लोग शामिल हुए
विज्ञापन
प्रतिनिधि, रातू.
टेंडर बगीचा में शुक्रवार को 12 व 21 पड़हा जतरा महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें दर्जन भर खोड़हा के लोग शामिल हुए. जतरा में आये खोड़हाधारी मांदर की थाप पर खूब थिरके. गीत-संगीत के माहौल से पूरा जतरा टांड़ गूंज उठा. पारंपरिक वेश-भूषा में आये युवक-युवतियों ने कला की छटा बिखेरी. महोत्सव में आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली. जतरा में आये लोग रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमते रहे. आयोजन समिति के द्वारा सभी खोड़हाधारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. पाहन, कोटवार, महतो व पईनभरा भी सम्मानित किये गये. जतरा में अतिथि के रूप में मुखिया ज्योति देवी, कमड़े के ग्राम प्रधान राजेश लकड़ा, कांग्रेस के मोजिबुल्लाह आदि उपस्थित थे. जतरा के सफल संचालन में संरक्षक अमर उरांव, महासचिव सामू टोप्पो, अध्यक्ष जवरा उरांव, उपाध्यक्ष विजय टोप्पो, सचिव बसंत उरांव, लुकस कक्षप, सुनील कुजूर, विजय मुंडा, सोनी उरांव आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी. जतरा में मंच संचालन शिवनाथ महतो ने किया.पड़हा जतरा महोत्सव में गीत-नृत्य से लोगों ने समां बांधा
जतरा में युवक और युवतियों ने बिखेरी कला की छटा
महोत्सव में खोड़हेधारियों को किया गया सम्मानितB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










