एएनसी शिविर में 99 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

Updated at : 16 Jul 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
एएनसी शिविर में 99 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खलारी में गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) प्रोफाइल टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खलारी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खलारी में गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) प्रोफाइल टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य केंद्र डॉ इरशाद के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 99 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी. इस दौरान सीएचसी बुड़मू से आयीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पल्लवी सिंह ने महिलाओं की चिकित्सकीय जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श देते हुए पोषणयुक्त आहार लेने, समय-समय पर जांच कराने और संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी. साथ ही शिविर में महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआइवी, हेपेटाइटिस-बी, वजन सहित अन्य जरूरी परीक्षण किये गये. जांच के बाद प्रत्येक महिला को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मल्टीविटामिन, विटामिन-सी तथा ओआरएस की गोलियां प्रदान की गयी. वहीं डॉ इरशाद ने बताया कि एएनसी जांच से गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं का समय रहते पता चलता है, जिससे मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है. शिविर को सफल बनाने में सीएचओ अंजना नाग, बिंदु कुमारी, लैब टेक्नीशियन परवेज़, सृष्टि रानी किरण तिर्की, ममता कुमारी पूनम कुमारी, प्रफुल्लित बेक, सुबाला कुमारी, अनिता टोप्पो आदि का सराहनीय सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola