एएनसी शिविर में 95 गर्भवती महिलाओं की जांच

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 10 Oct 2025 7:52 PM

विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलारी में गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) प्रोफाइल टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलारी में गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) प्रोफाइल टेस्ट शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में डाॅ इरशाद के नेतृत्व में कुल 95 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी. इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ ईशानी सिंह ने महिलाओं की चिकित्सकीय जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श देते हुए पोषणयुक्त आहार लेने, समय-समय पर जांच कराने और संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी. साथ ही शिविर में महिलाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शूगर, एचआइवी, हेपेटाइटिस-बी, वजन सहित अन्य जरूरी परीक्षण किये गये. जांच के बाद प्रत्येक महिला को आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मल्टीविटामिन, विटामिन-सी तथा ओआरएस की गोलियां दी गयी. वहीं डॉ इरशाद ने बताया कि प्रसव से पूर्व एएनसी जांच होने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं का समय रहते पता चलता है. जिससे मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है. शिविर को सफल बनाने में सीएचओ अंजना नाग, बिंदु कुमारी, आमिर सुहैल, एएनएम किरण तिर्की, पूनम कुमारी, ममता कुमारी, प्रफुल्लित बेक, सुबाला कुमारी, लैब टेक्नीशियन सूर्यदेव कुमार, तबु परवीन सहित सहिया सेविकाओं ने सहयोग किया.

10 खलारी01:- पीएचसी खलारी में एएनसी शिविर के दौरान जांच कराती महिलाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola