रांची : महिला ने पुलिस वाले पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दौड़ा कर चप्पल से पीटा

Published at :01 Dec 2016 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
रांची : महिला ने पुलिस वाले पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दौड़ा कर चप्पल से पीटा

रांची : रांची शहर के डोरंडा थाना इलाके में एक महिला ने आज एक पुलिसकर्मी को दौड़ा – दौड़ा कर चप्पल से पीटा. इस दौरान वहां पुलिस वाले भी मौजूद थे लेकिन सभी मूकदर्शक बने रहे. हालांकि बाद में बीच- बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया. महिला ने पुलिस वाले पर चेकिंग के […]

विज्ञापन

रांची : रांची शहर के डोरंडा थाना इलाके में एक महिला ने आज एक पुलिसकर्मी को दौड़ा – दौड़ा कर चप्पल से पीटा. इस दौरान वहां पुलिस वाले भी मौजूद थे लेकिन सभी मूकदर्शक बने रहे. हालांकि बाद में बीच- बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया. महिला ने पुलिस वाले पर चेकिंग के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया.

महिला के समर्थन में आसपास के लोग भी जमा हो गये थे. महिला ने इस मामले में दूसरे पुलिस वाले से शिकायत भी की. इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मी लगातार खुद को निर्दोष बताता रहा. महिला इसके बाद गुस्से में आ गयी. महिला ने चप्पल खोलकर पुलिस वाले पर हमला कर दिया. महिला के समर्थन में आसपास के लोग भी आ गये थे, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola