झारखंड में बढ़ीं नक्सली-उग्रवादी घटनाएं

रांची: झारखंड में इस साल नक्सली-उग्रवादी घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. इस साल 31 मई तक राज्य में 167 नक्सली-उग्रवादी घटनाएं हुई हैं, इसी दौरान पिछले साल 150 घटनाएं दर्ज की गयी थीं. नक्सली-उग्रवादी घटनाओं में हुई मौत का आंकड़ा भी इस साल बढ़ गया है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक […]
गृह मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक नक्सली-उग्रवादी हिंसा में इस साल 31 मई तक 43 लोगों की मौत हो गयी. इनमें नौ पुलिसकर्मी हैं. इसी दौरान पिछले साल 32 लोगों की मौत हुई थी. आंकड़े के मुताबिक आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में नक्सली वारदातों में कमी दर्ज की गयी है. इन राज्यों में क्रमश: दो, 49, एक घटना की कमी आयी है. अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों में बिहार, मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र में नक्सली घटनाएं बढ़ी हैं. इन राज्यों में क्रमश: 12, सात, 15 घटनाओं की वृद्धि हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




