ePaper

शिबू सोरेन ने कंबल वितरण कर, तो बाबूलाल ने मिठाई बांटकर मनाया जन्मदिन

Updated at : 11 Jan 2016 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
शिबू सोरेन ने कंबल वितरण कर, तो बाबूलाल ने मिठाई बांटकर मनाया जन्मदिन

रांची : आज झारखंड के दो दिग्गज नेताओं का जन्मदिन है. झारखंड आंदोलन से लेकर केंद्रीय और राज्य के मुख्यमंत्री के पद की गरिमा बढ़ा चुके झारखंड मुक्ति मोरचा के सुप्रीमो शिबू सोरेन आज 72 वर्ष के हो गये, वहीं राज्य के पहले मुख्यमंत्री और जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी आज 58 साल के हो गये […]

विज्ञापन

रांची : आज झारखंड के दो दिग्गज नेताओं का जन्मदिन है. झारखंड आंदोलन से लेकर केंद्रीय और राज्य के मुख्यमंत्री के पद की गरिमा बढ़ा चुके झारखंड मुक्ति मोरचा के सुप्रीमो शिबू सोरेन आज 72 वर्ष के हो गये, वहीं राज्य के पहले मुख्यमंत्री और जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी आज 58 साल के हो गये हैं. शिबू सोरेन ने एक बड़ा केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया.

दोनों नेताओं के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें ट्वीट करके शुभकामनाएं दी. उन्होंने शिबू सोरेन को बधाई देते हुए कहा, झारखण्ड आंदोलन के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामानाएं…. रघुवर दास ने बाबूलाल मरांडी को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामानाएं.

दोनों के जन्मदिन पर कई तरह के आयोजन किये गये. कार्यकर्ता और नेताओं ने शिबू सोरेन और बाबूलाल मरांडी को शुभकामनाएं दी. शिबू सोरेन के जन्मदिन के मद्देनजर आज पार्टी ने कंबल वितरण किया गया. वहीं बाबूलाल गरीबो के बीच मिठाई बांट कर अपना जन्मदिन मना रहे हैं. दोनों के जन्मदिन का जश्न रांची के अलावा राज्य के कई जिलों में भी मनाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola