रोहिणी माइंस क्षेत्र में छापेमारी, 7.5 टन कोयला जब्त
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 17 Apr 2026 8:17 PM
विज्ञापन
एनके एरिया के रोहिणी माइंस क्षेत्र के समीपवर्ती जंगल में अवैध रूप से जमा किये गये कोयले के खिलाफ सीआइएसएफ, सीसीएल और खलारी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खलारी.
एनके एरिया के रोहिणी माइंस क्षेत्र के समीपवर्ती जंगल में अवैध रूप से जमा किये गये कोयले के खिलाफ सीआइएसएफ, सीसीएल और खलारी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की. टीम ने 7.5 टन अवैध कोयला जब्त किया. जब्त कोयले का मूल्य लगभग 9000 रुपये आंका गया है. सीआइएसएफ कमांडेंट अमित कुमार के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और भंडारण के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. कोयला चोरी पर रोक लगाने के लिए ‘जीरो टालरेंस’ नीति के तहत नियमित रूप से छापेमारी की जा रही है. ड्रोन के माध्यम से खदान क्षेत्रों और आसपास के इलाकों की निगरानी भी की जा रही है. लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. छापेमारी अभियान के दौरान उप समादेष्टा दिनेश कुमार, उप समादेष्टा अजयकुमार पांडेय, निरीक्षक राजेश कुमार सरोज, निरीक्षक रश्मि, उप निरीक्षक अनिल राय, उप निरीक्षक बीबी मंडल सहित एरिया सिक्योरिटी अफसर नीतीश झा और अन्य बल के सदस्य शामिल थे.ड्रोन के माध्यम से खदान क्षेत्रों और आसपास के इलाकों की हो रही निगरानी
17 खलारी 03:- रोहिणी के सीमावर्ती जंगल में कोयला जब्त करते सीआइएसएफ व पुलिस.
17 खलारी 04:-जेसीबी से कोयला उठाती छापेमारी टीम.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










