मैट्रिक में एसीसी उच्च विद्यालय के 50 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published by : DINESH PANDEY Updated At : 23 Apr 2026 7:51 PM

विज्ञापन

एसीसी उच्च विद्यालय खलारी का इस वर्ष जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा.

विज्ञापन

खलारी. एसीसी उच्च विद्यालय खलारी का इस वर्ष जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा. विद्यालय के कुल 73 विद्यार्थियों में से 50 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 12 ने द्वितीय श्रेणी तथा 7 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की. वहीं एक विद्यार्थी मार्जिनल श्रेणी में रहा. विद्यालय की छात्रा स्मृति कुमारी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रही. स्मृति कुमारी को कुल 444 अंक मिले. दूसरे स्थान पर रहे आदित्य पासवान को 87 प्रतिशत के साथ 432 अंक प्राप्त हुए. वहीं तीसरे स्थान पर 86 प्रतिशत के साथ नैतिक कुमार केसरी रहे. नैतिक को कुल 431 अंक मिले. विद्यालय प्रशासक जामवंत सिंह एवं प्राचार्या अर्चना उपाध्याय ने इस शानदार परिणाम पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

विद्यालय की छात्रा स्मृति कुमारी 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रही

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola