National Games : मॉडर्न पेंटाथलॉन में झारखंड को दो कांस्य
झारखंड के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक जीते
रांची. उत्तराखंड में चल रहे 38वें नेशनल गेम्स में मंगलवार को झारखंड के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक जीते. दोनों कांस्य मॉडर्न पेंटाथलॉन में आये. पुरुष वर्ग में प्रेम किशोर महतो ने, जबकि महिला टीम, जिसमें प्रिया उरांव, मोनिका कुमारी और चांदनी कुमारी शामिल हैं, ने कांस्य पदक जीता. दोनों कांस्य के बाद झारखंड के खाते में कुल 23 पदक हो गये हैं. इनमें सात गोल्ड, छह सिल्वर और 10 ब्रांज मेडल हैं. झारखंड के खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक संदीप कुमार, अवर सचिव राजेश कुमार, झारखंड ओलिंपिक संघ (जेओए) के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, चीफ डी मिशन शिवेंद्र दुबे, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह समेत अन्य ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










