झारखंड में 24 आईपीएस का तबादला, आरके मलिक एडीजी मुख्यालय, सुमित अग्रवाल बने रांची के ट्रैफिक एसपी

यूपी में 3 आईपीएस का ट्रांसफर
IPS Transfer-Posting: झारखंड में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. संचार एवं तकनीकी सेवा के अपर पुलिस महानिदेशक आरके मलिक को अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) बनाया गया है.
IPS Transfer-Posting: झारखंड में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. संचार एवं तकनीकी सेवा के अपर पुलिस महानिदेशक आरके मलिक को अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) बनाया गया है. वह अपने कार्यों के साथ-साथ अगले आदेश तक पुलिस महानिदेशक संचार एवं तकनीकी सेवाएं के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी अधिसूचना मंगलवार (27 फरवरी) को जारी कर दी.
पंकज कंबोज बने आईजी (प्रोविजनल)
पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजनल) को विशेष शाखा का पुलिस महानिरीक्षक बना दिया गया है. उनके पास पहले से इस विभाग का अतिरिक्त प्रभार था. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी झारखंड) के पुलिस महानिरीक्षक पंकज कंबोज को आईजी (प्रोविजनल) बना दिया गया है.
Also Read : Transfer-Posting: झारखंड के 2703 सब इंस्पेक्टर का तबादला, जानें क्या है इलेक्शन कनेक्शन
राजकुमार लकड़ा का तबादला झारखंड सशस्त्र पुलिस रांची हुआ
पलामू प्रक्षेत्र के आईजी राजकुमार लकड़ा का ट्रांसफर झारखंड सशस्त्र पुलिस रांची में कर दिया गया है. वह झारखंड सशस्त्र पुलिस रांची के पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं. पुलिस महानिरीक्षक रेल नरेंद्र कुमार सिंह का ट्रांसफर करते हुए उन्हें पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक बना दिया गया है. वह अपने कार्यों के साथ अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक रेल के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.
कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी अजय लिंडा को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं रांची का पुलिस उप-महानिरीक्षक बना दिया गया है. मनोज रतन चौथे, जो अभी स्पेशल ब्रांच रांची के पुलिस उप-महानिरीक्षक हैं, का तबादला करते हुए उन्हें कोल्हान का पुलिस उप-महानिरीक्षक बना दिया गया है.
शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल एसीबी रांची के डीआईजी बनाए गए
पुलिस उप महानिरीक्षक रेल का तबादला स्पेशल ब्रांच रांची में कर दिया गया है. स्पेशल ब्रांच के डीआईजी (एसआईबी) शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को एसीबी रांची का डीआईजी बना दिया गया है. वहीं, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के डीआईजी वाईएस रमेश का ट्रांसफर करते हुए उन्हें डीआईजी (बजट) बना दिया गया है.
सुमित कुमार अग्रवाल बने रांची के ट्रैफिक एसपी
पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को रांची का ट्रैफिक एसपी बना दिया गया है. वहीं, पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत एसपी प्रवीण पुष्कर को रेल पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है. स्पेशल ब्रांच के एसपी शंभू कुमार सिंह को गुमला का एसपी बना दिया गया है.
गुमला के एसपी हरविंदर सिंह संचार एवं तकनीकी सेवाएं के एसपी
गुमला के एसपी हरविंदर सिंह को संचार एवं तकनीकी सेवाएं का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है. संचार एवं तकनीकी सेवाएं के एसपी आनंद प्रकाश को जैप-6 जमशेदपुर का समादेष्टा बना दिया गया है. सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) रांची मूमल राजपुरोहित का ट्रांसफर करते हुए उन्हें स्पेशल ब्रांच रांची का एसपी बना दिया गया है.
ऋषभ कुमार झा एटीएस झारखंड के एसपी बने
जमशेदपुर के रेल एसपी ऋषभ कुमार झा को आतंकवादी रनिरोधी दस्ता (एटीएस) झारखंड के एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं, लातेहार के एसपी अंजनी अंजन को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. सरायकेला-खरसावां के एसपी डॉ विमल कुमार अब रामगढ़ के एसपी होंगे.
चतरा के एसपी राकेश रंजन बने जैप-1 रांची के कमांडेंट
चतरा के एसपी राकेश रंजन को जैप-1 रांची का कमांडेंट बना दिया गया है. रांची के ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो को सरायकेला-खरसावां का एसपी बना दिया गया है. रामगढ़ के एसपी पियूष पांडेय को लातेहार भेज दिया गया है, जबकि झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक सह उप निदेशक विकास कुमार पांडेय को चतरा का एसपी बनाया गया है.
चंदन कुमार झा को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार
जेएपीटी पदमा के एसपी चंदन कुमार झा को अपने काम के साथ-साथ अगले आदेश तक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के निदेशक का भी प्रभार सौंपा गया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के इस आदेश में कहा गया है कि वैसे पदाधिकारी जिनकी जगह किसी और का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं हुआ है, वे पुलिस मुख्यालय रांची में योगदान देंगे.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




