ePaper

बाबूलाल के साथ शुरू से जुड़ा रहा भाजपा का नाम, हर चुनाव में होती थी अटकलें

Updated at : 18 Feb 2020 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
बाबूलाल के साथ शुरू से जुड़ा रहा भाजपा का नाम, हर चुनाव में होती थी अटकलें

रांची : झाविमो चलाते हुए बाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा का नाम जुड़ा रहा़ लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव भाजपा में विलय या जाने की बात होती रही़ 2009, 2014 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में इनकी भाजपा के आला नेताओं से बात भी हुई़ 2014 में लोकसभा में भाजपा के साथ गठबंधन […]

विज्ञापन
रांची : झाविमो चलाते हुए बाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा का नाम जुड़ा रहा़ लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव भाजपा में विलय या जाने की बात होती रही़ 2009, 2014 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में इनकी भाजपा के आला नेताओं से बात भी हुई़ 2014 में लोकसभा में भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की बात हुई, लेकिन बात नहीं बनी़ वहीं भाजपा के साथ विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर भी पेंच था़ इधर बाबूलाल मरांडी को यूपीए फोल्डर भी लपकने के लिए तैयार रहता़ कांग्रेस के साथ इनकी हर चुनाव में बातचीत होती रही़
बाबूलाल मरांडी चुनावों में यूपीए फोल्डर के ही नजदीक रहे़ हालांकि 2019 के चुनाव में उन्होंने लोकसभा यूपीए गठबंधन में लड़ा, लेकिन विधानसभा चुनाव अकेले लड़े़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ जाने को लेकर अटकलें लगती रही़ 2019 का विधानसभा चुनाव ही था कि जहां विलय की पटकथा लिखी गयी़ 17 फरवरी 2020 को अंतत: तमाम अटकलों पर विराम लगा और बाबूलाल भाजपा के हो गये़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola