गोपालगंज में ईवीएम-वीवीपेट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

औचक निरीक्षण करते निर्वाचन पदाधिकारी
Gopalganj News : निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव के लिए प्रशासन की तैयारी, ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण
गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj News : गोपालगंज से बड़ी खबर है, जहां जिला निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने ईवीएम-वीवीपेट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया. यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर किया गया, जिसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाना है. निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखी गई ईवीएम और वीवीपेट मशीनों की उपलब्धता, रख-रखाव और सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मशीनों का रख-रखाव निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो.
सीसीटीवी निगरानी से लेकर सुरक्षा प्रोटोकॉल तक, ईवीएम वेयरहाउस की हुई गहन समीक्षा
सुरक्षा व्यवस्था का भी विस्तार से जायजा लिया गया. आगंतुक पंजी के सही संधारण, CCTV कैमरों की लगातार निगरानी और उनकी सक्रियता पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही प्रवेश और निकास व्यवस्था को और मजबूत करने तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए.निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई. इस मौके पर विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें बसपा, राजद, भाजपा और जेडीयू के पदाधिकारी शामिल थे.जिला प्रशासन ने एक बार फिर भरोसा दिलाया है कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
Also Read : पहाड़पुर में टॉवर पर चढ़ी युवती बनी चर्चा का विषय, भूमि स्वामी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










