दिल्ली से बेहतर बनेंगे झारखंड के स्कूल की खबर पर केजरीवाल का तंज, हेमंत ने दिया धन्यवाद
Updated at : 16 Feb 2020 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : दिल्ली से बेहतर बनेंगे झारखंड के स्कूल की खबर पर शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर तंज किया है. उन्होंने कहा कि आज ये खबर पढ़ कर बहुत अच्छा लगा. भगवान करे, हेमंत सोरेन जी अपने मिशन में जरूर कामयाब हों. उनके द्वारा उठाये गये नये-नये कदमों से फिर […]
विज्ञापन
रांची : दिल्ली से बेहतर बनेंगे झारखंड के स्कूल की खबर पर शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर तंज किया है. उन्होंने कहा कि आज ये खबर पढ़ कर बहुत अच्छा लगा. भगवान करे, हेमंत सोरेन जी अपने मिशन में जरूर कामयाब हों. उनके द्वारा उठाये गये नये-नये कदमों से फिर हम सीखेंगे. तभी तो देश आगे बढ़ेगा. कितनी सुंदर बात हो कि देश भर में राज्यों में स्कूल अच्छा करने की होड़ लग जाये.
इसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया. कहा- विकास एवं सुधार एक सतत प्रक्रिया है. शिक्षा के क्षेत्र में आपकी सरकार ने जो कार्य किये हैं, वह पथ प्रदर्शक हैं. झारखंड को एक शाश्वत कल्याणकारी राज्य बनाने के लिए हम सभी से सीखेंगे. सभी से सहयोग लेंगे.
शनिवार को शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के बयान पर बनी खबर दिल्ली से बेहतर बनेंगे झारखंड के स्कूल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्विटर हैंडल पर री-ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर तंज करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




