ePaper

बाबूलाल मरांडी की घर वापसी, राज्य भर के भाजपा कार्यकर्ता 17 को रांची आयेंगे

Updated at : 14 Feb 2020 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी की घर वापसी, राज्य भर के भाजपा कार्यकर्ता 17 को रांची आयेंगे

प्रदेश पदाधिकारियों की हुई बैठक रांची : झाविमो के विलय और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के घर वापसी के कार्यक्रम को भाजपा भव्य बनायेगी. मिलन समारोह में राज्य भर से कार्यकर्ता जुटेंगे. गुरुवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने के लिए कहा गया. प्रदेश पदाधिकारियों […]

विज्ञापन
प्रदेश पदाधिकारियों की हुई बैठक
रांची : झाविमो के विलय और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के घर वापसी के कार्यक्रम को भाजपा भव्य बनायेगी. मिलन समारोह में राज्य भर से कार्यकर्ता जुटेंगे. गुरुवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसमें समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटने के लिए कहा गया. प्रदेश पदाधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर जुटने का निर्देश दिया गया. सभी प्रमंडलों से कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय नेता पहुंचेंगे.
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री धर्मपाल ने कहा कि मिलन समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बनाना है. संगठन महामंत्री ने बिंदुवार तैयारियों की समीक्षा की एवं कई निर्देश दिये.
बैठक में आदित्य साहू, प्रिया सिंह, दीपक प्रकाश, मनोज सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, प्रतुल शाहदेव, हेमंत दास, भाजयुमो के अध्यक्ष अमित सिंह, एससी मोरचा के नीरज पासवान, किसान मोर्चा के अध्यक्ष ज्योतिश्विर सिंह, सोना खान सहित कई शामिल हुए.
मंडल अध्यक्ष के तीन नाम भेजने का निर्देश : राज्य भर में सांगठनिक कार्य को लेकर भी बैठक मेें चर्चा हुई. जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर रणनीति बनायी जा रही है. राज्यभर के सभी मंडलों में नये अध्यक्ष का चयन होना है. मंडल अध्यक्ष के मनोनयन के लिए तीन नाम का पैनल प्रदेश कमेटी को भेजना है. इसके लिए जिलाध्यक्षों को मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करना है.
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिखायेंगे ताकत
रांची : भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाबूलाल मरांडी के मिलन समारोह के लिए ताकत लगायेंगे़ राज्यभर से भाजयुमो के कार्यकर्ता जुटेंगे़ गुरुवार को भाजयुमो पदाधिकारियों की बैठक हुई़ बैठक में प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि हर्ष का विषय है कि 14 साल के बाद बाबूलाल मरांडी की घर वापसी हो रही है़ यह एक ऐतिहासिक क्षण है़ भाजयुमो अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने में युवा मोर्चा कोई कसर नहीं छोड़ेगा़ बैठक में अभिषेक सिंह राकेश चौधरी, राज श्रीवास्तव, वरुण तिवारी, सुनील साहू, संजय पोद्दार, श्रीनिवास, अजातशत्रु समेत कई मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola