पूरे झारखंड में औषधीय पौधों के रोपण को बढ़ावा दिया जायेगा : हेमंत सोरेन
Updated at : 12 Feb 2020 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रकृति के अंदर अनेकों ऐसी चीजें हैं, जो मनुष्य जीवन के लिए काफी उपयोगी हैं. विभिन्न प्रकार के औषधीय पेड़-पौधों में रोग निवारण शक्तियां निहित हैं. आने वाले समय में इस प्रकार के औषधीय उद्यान राज्य में और विकसित हो, हमारी सरकार इस पर कार्य करेगी. पूरे […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि प्रकृति के अंदर अनेकों ऐसी चीजें हैं, जो मनुष्य जीवन के लिए काफी उपयोगी हैं. विभिन्न प्रकार के औषधीय पेड़-पौधों में रोग निवारण शक्तियां निहित हैं. आने वाले समय में इस प्रकार के औषधीय उद्यान राज्य में और विकसित हो, हमारी सरकार इस पर कार्य करेगी.
पूरे राज्य में औषधीय पौधों के रोपण को बढ़ावा दिया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में हर्बल के क्षेत्र में देश और दुनिया का तेजी से कदम बढ़ा है. राज्य सरकार हर्बल आधारित उद्योग को बढ़ावा देगी. यह बात मुख्यमंत्री ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय परिसर में औषधीय पादप उद्यान के उद्घाटन करने के दौरान कही. उन्होंने कहा कि शुगर के इलाज कारगर पौधौं को मंत्रियों व अफसरों के आवास व कार्यालय में भी लगाये जायें.
गौरतलब है कि प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में वन विभाग द्वारा औषधीय पादप उद्यान लगाया गया है. जहां 60 प्रकार के औषधीय पौधे हैं. इनका इस्तेमाल शरीर की बीमारियों को दूर करने में किया जाता है. सभी प्लांट के साथ एक सूचना पट्टी भी लगायी गयी है. जिसमें पौधे का नाम और उसके उपयोग की जानकारी दी गयी है.
मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि प्रोजेक्ट भवन में बाहर से लोग आते हैं. उन्हें पता चलना चाहिए कि झारखंड में किस प्रकार के पौधे होते हैं. इसलिए उन्होंने एक उद्यान बनाने का सुझाव दिया था. मौके पर विधायक अंबा प्रसाद, मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, वन विभाग के आला अधिकारी सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




