ePaper

शिक्षा व स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता इनसे समझौता नहीं : हेमंत सोरेन

Updated at : 21 Jan 2020 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा व स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता इनसे समझौता नहीं : हेमंत सोरेन

प्रभात खबर की खबर को सीएम ने किया शेयर, अफसरों को दिये निर्देश रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट के माध्यम से जानकारी मिली कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रखंड टोंटो पंचायत केंजरा ग्राम तिलयाकुटी में एक विद्यालय ऐसा है, जहां एक साल से बच्चे स्कूल नहीं गये हैं. बच्चों के विद्यालय नहीं जाने […]

विज्ञापन
प्रभात खबर की खबर को सीएम ने किया शेयर, अफसरों को दिये निर्देश
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट के माध्यम से जानकारी मिली कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के प्रखंड टोंटो पंचायत केंजरा ग्राम तिलयाकुटी में एक विद्यालय ऐसा है, जहां एक साल से बच्चे स्कूल नहीं गये हैं. बच्चों के विद्यालय नहीं जाने का मुख्य कारण विद्यालय में शिक्षक का नहीं होना है.
इस स्कूल में एक मात्र पारा शिक्षक थे, जो फरवरी 2019 से नहीं आ रहे हैं, जिस कारण बच्चे शिक्षा से वंचित हो गये हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री ने चाईबासा डीसी को निर्देश देते हुए कहा है कि यह मामला वाकई पीड़ादायक है. जल्द से जल्द इस विद्यालय में शिक्षक एवं मध्याह्न भोजन की व्यवस्था करते हुए इसे मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करें. शिक्षा और स्वास्थ्य हमारी सरकार की प्राथमिकता है, जिससे कोई समझौता नहीं किया जायेगा.
परीक्षा शुल्क की व्यवस्था करने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रभात खबर में प्रकाशित खबर नहीं हुई 1900 रुपये की व्यवस्था, लक्ष्मी मुर्मू नहीं दे पायेगी अाइएससी की परीक्षा को ट्वीट किया है.
उन्होंने खबर के साथ धनबाद डीसी को निर्देश दिया है कि लक्ष्मी की परीक्षा शुल्क की व्यवस्था कर उनकी मदद करें. उन्होंने डीसी को लक्ष्मी परीक्षा दे पाये यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. सीएम ने कहा है कि इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों को ऐसे बच्चों की तलाश कर मदद करने को कहें. कोई भी बेटी की शिक्षा पैसे के अभाव में रुकने नहीं पाये. ये झारखंडियो के इस सरकार की प्राथमिकता है.
सीएम को मिला चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड के बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप बेहतर और अनुकरणीय कार्य करने के लिए चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड- 2019 से सम्मानित किया गया.
भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन को उक्त अवॉर्ड से विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया. वहीं चाईबासा से सांसद गीता कोड़ा को भी चैंपियन अॉफ चेंज अवार्डं पूर्व राष्ट्रपति के हाथों मिला. यह अवार्ड इंटेरैक्टिव फोरम अॉफ इंडियन इकोनोमी द्वारा दिया गया है. इसके ज्यूरी में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस केजी बालकृष्णन और जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा ने श्री सोरेन के नाम का चयन किया.
जिस लक्ष्य के लिए चुना गया, उसे साध रहा हूं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अवॉर्ड को राज्य की जनता और गुरुजी को समर्पित किया है. मुख्यमंत्री ने कहा जिस लक्ष्य के लिए राज्य की जनता ने मुझे चुना है. मैं उस लक्ष्य को साधने के भरपूर प्रयास करूंगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola