रांची सहित नौ जिलों में 1975-76 से चल रहा सर्वे, 45 वर्षों में भी पूरा नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2020 7:56 AM
विज्ञापन
मनोज लाल सर्वे का काम पूरा नहीं होने के कारण 1935 के सर्वे के आधार पर तैयार खतियान से हो रहा कामकाज रांची : रांची सहित राज्य के नौ जिलों में करीब 45 वर्षों से जमीन सर्वे का काम चल रहा है. इन जिलों में 1975-76 से सर्वे चल रहा है, जो आज तक समाप्त […]
विज्ञापन
मनोज लाल
सर्वे का काम पूरा नहीं होने के कारण 1935 के सर्वे के आधार पर तैयार खतियान से हो रहा कामकाज
रांची : रांची सहित राज्य के नौ जिलों में करीब 45 वर्षों से जमीन सर्वे का काम चल रहा है. इन जिलों में 1975-76 से सर्वे चल रहा है, जो आज तक समाप्त नहीं हुआ है. ऐसे में रांची जिले सहित खूंटी, सिमडेगा व गुमला में 1935 के सर्वे के आधार पर तैयार खतियान से सारा कामकाज हो रहा है. यही स्थिति देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, दुमका व साहेबगंज की है.
इन जिलों में वर्ष 1976 से सर्वे चल रहा है, जो आज तक पूरा नहीं हो सका है. हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़ में 1995 से सर्वे का काम शुरू कराया गया, जो अब तक जारी है. जबकि धनबाद व बोकारो जिले में वर्ष 1981 से सर्वे का काम चल रहा है. यहां सर्वे करते हुए 39 साल हो रहे हैं. जानकारों का कहना है कि तय वर्षों के दो-चार साल तक तो कुछ काम ही नहीं हुआ. इसके बाद ही सर्वे शुरू कराया गया.
क्या कहते हैं जानकार : भू-राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मियों का कहना है कि सर्वे का अंतराल 25 वर्ष का होना चाहिए और इतने अंतराल में हर हाल में सर्वे होना चाहिए. इससे जमीन के विवाद भी काफी हद तक कम हो जायेंगे. राज्य भर में हो रहे भू-संबंधी विवादों से बचा जा सकेगा. पूर्व में हुए जिलों में सर्वे का अंतराल भी लगभग 25 वर्षों का ही रहा है. कैडस्ट्रल सर्वे व रिविजन सर्वे का अंतराल भी लगभग इतने ही वर्षों का रहा है.
मौजूदा स्थिति में खतियान से ही मिला कर वंशावली तैयार की जा रही है
किन जिलों में कब से सर्वे शुरू हुआ
जिला सर्वे कब शुरू
रांची 1975
खूंटी 1975
सिमडेगा 1975
गुमला 1975
देवघर 1976
गोड्डा 1976
जामताड़ा 1976
पाकुड़ 1976
दुमका 1976
साहेबगंज 1976
हजारीबाग 1995
चतरा 1995
कोडरमा 1995
गिरिडीह 1995
रामगढ़ 1995
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










