झाविमो की नयी केंद्रीय समिति की सूची जारी, नयी टीम में 10 उपाध्यक्ष छह महासचिव, नौ सचिव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2020 6:57 AM
विज्ञापन
रांची : झाविमो ने नयी केंद्रीय समिति का गठन कर लिया है़ पार्टी के नये प्रधान महासचिव अभय सिंह ने शुक्रवार को नयी सूची जारी की. इस कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, छह महासचिव और नौ सचिव बनाये गये हैं. बाबूलाल मरांडी फिर से पार्टी के अध्यक्ष बने हैं. वहीं अभय सिंह को पहली बार प्रधान […]
विज्ञापन
रांची : झाविमो ने नयी केंद्रीय समिति का गठन कर लिया है़ पार्टी के नये प्रधान महासचिव अभय सिंह ने शुक्रवार को नयी सूची जारी की. इस कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, छह महासचिव और नौ सचिव बनाये गये हैं. बाबूलाल मरांडी फिर से पार्टी के अध्यक्ष बने हैं. वहीं अभय सिंह को पहली बार प्रधान महासचिव की जिम्मेवारी मिली है, पहले इस पद पर विधायक प्रदीप यादव थे.
नयी कमेटी में विनोद शर्मा, रामचंद्र केशरी, डॉ अश्रिता कुजूर, राम दुबे, सुंदेश्वर मुंडा, अशोक वर्मा, आरएन सहाय, शोभा यादव, बटेश्वर मेहता उपाध्यक्ष होंगे. वहीं रमेश राही, सरोज सिंह, सुरेश प्रसाद साव, राजीव रंजन मिश्रा, चंद्रनाथ भाई पटेल और संतोष कुमार को महासचिव बनाया गया है़ कमेटी में रवींद्र सिंह, अंजुला मुरमू, जीतेंद्र कुमार रिंकू, सुनीता सिंह, रामनाथ सिंह, सुनील गुप्ता, तौहिद आलम, रामदेव सिंह भोक्ता और संपत्ति देवी शामिल है़ं वहीं संजय टोप्पो को कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी है. केंद्रीय कार्यसमिति में 122 सदस्य हैं. पार्टी ने मंच-मोरचा के साथ-साथ जिलाध्यक्ष की भी घोषणा कर दी है़ नुनूलाल मरांडी, पिंटू अग्रवाल, अजय रंजन, जीवेश सिंह सोलंकी और बजरंग गुप्ता पार्टी के प्रवक्ता बनाये गये है़ं
कौन कहां के जिलाध्यक्ष बने : प्रभुदयाल बड़ाइक- रांची ग्रामीण, जीतेंद्र वर्मा- रांची महानगर, बिटू सिंह- दुमका, अमृत पांडेय-पाकुड़, चंद्रभान शर्मा-साहेबगंज, नागेश्वर सिंह-देवघर, सुनील हांसदा-जामताड़ा, संजीव मिश्रा-गोड्डा, महेश राम-गिरिडीह, बेदु साव-कोडरमा, तिलेश्वर राम-चतरा, सुरेंद्र राज-बोकारो, विरेंद्र हांसदा-धनबाद, बबुआ सिंह-जमशेदपुर महानगर, अजय शाहा-जमशेदपुर ग्रामीण, राकेश बबलू शर्मा- पश्चिम सिंहभूम, दिलीप मिश्रा-खूंटी, सूरज कुमार गुप्ता-गढ़वा, मुरारी पांडेय- डालटनगंज, मोती लाल सोनी-लातेहार, तुलसी कुमार साहू- सिमडेगा, पवन तिग्गा-लोहरदगा, सुजीत नंदा-गुमला, ज्योतिंद्र प्रसाद-रामगढ़, राजेश कुमार गुप्ता- हजारीबाग
मंच-मोरचा, प्रकोष्ठ में किसको जवाबदेही
भूपेंद्र सिंह-युवा मोरचा
शहनवाज आलम-अल्पसंख्यक मोरचा
बलकू उरांव-अनुसूचित जनजाति मोरचा
दुर्गाचरण प्रसाद-किसान मोरचा
सुचिता सिंह-महिला मोरचा
दयानंद राम-एससी मोरचा
विपिन देव-मजदूर मोरचा
सुरेश शर्मा-छात्र मोरचा
आलाेक वाजपेयी-कला-संस्कृति मंच
चुन्नुकांत प्रसाद-अधिवक्ता मंच
जटाशंकर प्रसाद-बुद्धिजीवी मंच
तापस भट्टाचार्य-क्रीड़ा मंच
सूरज टोप्पो-मीडिया प्रभारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










